![]()
बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने ही दूर के रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर महीनों तक शारीरिक शोषण करने, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी समेत उसके पूरे परिवार पर जान से मारने की धमकी देने तथा सुप्रीम कोर्ट तक केस मैनेज कर लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र स्थित बम्बैया गांव का रहने वाला श्यामलाल महतो उसका दूर का रिश्तेदार है। रिश्तेदारी का फायदा उठाकर श्यामलाल उससे लगातार बातचीत करता था और धीरे-धीरे अपने झांसे में ले लिया। वह अक्सर युवती को शादी का भरोसा दिलाता और तरह-तरह के प्रलोभन देकर अपने जाल में उलझाए रखता था। रिश्तेदार होने की वजह से युवती के परिवार वाले भी श्यामलाल पर कोई शक नहीं करते थे और वह कई बार पीड़िता के घर आकर भी ठहरता था। आरोपी लगातार कॉल, वीडियो कॉल, वॉट्सएप पर बातचीत करता था पीड़िता के अनुसार आरोपी श्यामलाल अपने मोबाइल से लगातार उससे कॉल, वीडियो कॉलिंग और व्हाट्सएप पर बातचीत करता रहता था। आरोपी अक्सर उसे बहला-फुसलाकर दलसिंहसराय बुलाता और वहां अपने दोस्तों के कमरों में ले जाता था, जहां वह शादी की झूठी कसमें खाकर उसका भरोसा जीतता रहा। 26 जून की शाम करीब सात बजे श्यामलाल पीड़िता के घर पहुंचा। उसके हाथ में कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल थी। आरोपी ने पीड़िता को जिद करके वह कोल्ड ड्रिंक पिला दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही युवती बेहोश हो गई। इसके बाद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती को होश आया और उसने रोना-चिल्लाना शुरू किया, तो श्यामलाल ने फिर से शादी करने का नाटक किया, कसमें खाईं और धमकी दी कि हल्ला करने पर उसकी इज्जत नीलाम हो जाएगी। डर और बदनामी के भय से पीड़िता खामोश रह गई और आरोपी वहां से चला गया। ‘वीडियो बनाकर मुझे आरोपी ब्लैकमेल करने लगा’ इस घटना के लगभग एक सप्ताह बाद, आरोपी ने फिर से फोन कर पीड़िता को दलसिंहसराय बुलाया। वहां कमरे में ले जाकर आरोपी ने पहली रात बनाए गए शारीरिक संबंध का अश्लील वीडियो पीड़िता को दिखाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने साफ कहा कि जैसा वह कहेगा, वैसा ही उसे करना होगा, वरना वह वीडियो सब जगह वायरल कर देगा। इसके बाद वह लगातार अश्लील वीडियो का डर दिखाकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा और शादी का झूठा दिलासा देता रहा। जब काफी समय बीत गया और आरोपी शादी की बात से आनाकानी करने लगा, तो पीड़िता को उसके छलावे का अहसास हुआ। हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पीड़िता अपनी मां, भाई और अन्य परिजनों के साथ श्यामलाल के घर समस्तीपुर के बम्बैया गांव पहुंची। वहां जब परिजनों ने श्यामलाल से शादी करने की बात कही, तो गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। आरोपी के माता-पिता, भाई ने पीड़िता, उसके परिजन से की गाली-गलौज बात बिगड़ता देख आरोपी के पिता देवेन्द्र महतो, मां बुलबुल देवी और भाई हीरालाल महतो ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और आरोपी श्यामलाल को चुपके से घर के पिछले दरवाजे से भगा दिया। घटना के बाद से ही आरोपी का परिवार पीड़िता को लगातार धमकियां दे रहा है। आरोपी का भाई हीरालाल महतो अपने मोबाइल से फोन करके गंदी-गंदी गालियां देता है। जबकि आरोपी की मां और पिता भी पीड़िता को धमकाते हुए श्यामलाल को भूल जाने की हिदायत देते हैं। आरोप है कि श्यामलाल और उसका भाई हीरालाल पीड़िता के घर पहुंचे और सरेआम धमकी दी कि अगर इस बात की चर्चा गांव भर में की तो हत्या करके लाश को गायब कर दिया जाएगा। थाना को पैसों के दम पर मैनेज कर लेंगे और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक देख लेंगे। इस संबंध में मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद पांडेय से जानकारी लेने का प्रयास किया गया। लेकिन काफी कोशिश के बाद भी संपर्क नहीं हो सका।
Source link
बेगूसराय में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:पीड़िता बोली- वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, कहता है- कोर्ट तक को मैनेज कर लूंगा
