मैड संधू ने शनिवार शाम 5 बजे इंस्टग्राम पर आखिरी पोस्ट डाली, जिसके करीब एक घंटे बाद उसकी हत्या कर दी गई।
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू (29) की शनिवार शाम लोहारका रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसने इससे करीब एक घंटे पहले 5 बजे इंस्टाग्राम एक रील पोस्ट की थी, जिसमें उसने पंजाबी सिंगर जी खान का गाना लगाया- वे मैनूं माही मिला दे…वे ढ
.
इसके बाद 6 बजे जब मैड संधू अपनी कार धुलवाने के लिए गया, जो इसी दौरान बाइक पर पहुंचे दो युवकों में से एक ने उसके बिल्कुल करीब आकर गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मैड संधू सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज और अलग तरह की रील्स के लिए पहचाना बनाई। उसके वीडियो में मेकअप, ब्यूटी टिप्स, फैशन, लग्जरी लुक और कॉमेडी के साथ-साथ लाइफस्टाइल और सामाजिक मुद्दे भी शामिल रहते थे।

हमलावरों ने मैड संधू के सीने में गोली मारी।
बोल्ड रील्स को लेकर होता था ट्रोल
मैड संधू की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी पहचान थी, लेकिन उसका बोल्ड अंदाज कई लोगों को पसंद नहीं आया। उसे लगातार ट्रोल किया जाता था और उसके कंटेंट पर सवाल उठाए जाते थे। निहंगों की ओर से भी उसे कई बार चेतावनी दी गई थी। उनका कहना था कि इस तरह का कंटेंट पंजाब की संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप नहीं है।
विवादों और आलोचनाओं के बावजूद मैड संधू सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा। उसकी रील्स और अलग अंदाज के चलते वह लगातार चर्चा में बना रहा। पंजाबी फिल्मों में काम करने से पहले ही वह सोशल मीडिया पर मशहूर हो चुका था। उसकी लोकप्रियता को देखते हुए उसे पंजाबी फिल्म ‘ओए भोले ओए’ में भूमिका मिली।

सड़क पर पड़े मिले गोलियों के खोल।
मैड संधू की हत्या कैसे हुई, 3 पॉइंट में जानिए…
- चश्मदीद के मुताबिक, मैड संधू पहले अपनी कार कार वॉश के लिए खड़ी कर गया था। बाद में दो लड़कियां उसे कार वापस ले जाने के लिए छोड़ने आईं। इसी दौरान बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा मैड संधू के पास गया और बिल्कुल करीब से गोलियां चला दीं।
- चश्मदीद के अनुसार, करीब 4-5 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें से दो गोलियां मैड संधू को लगीं। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
- चश्मदीद ने यह भी बताया कि पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मैड संधू सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखाई दे रहा है। उसके साथी उसे उठाते नजर आते हैं। सड़क पर गोलियों के खोल भी पड़े दिख रहे हैं।
पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड SI
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि मैड संधू , तभी उन पर हमला हुआ। वह पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर के बेटे थे। उनका घर अमृतसर रूरल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाली एक रिहायशी कॉलोनी में था।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले में पुलिस को ठोस सुराग मिले हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।
गोल्डी ढिल्लों की फेसबुक पोस्ट पढ़िए..

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की इस पोस्ट की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता है।
गोल्डी ढिल्लों ने पोस्ट कर ली जिम्मेदारी
मैड संधू की हत्या के बाद गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में उसने मैड संधू के कंटेंट पर आपत्ति जताते हुए लिखा कि वह नई पीढ़ी को खराब कर रहा है। उसने टिकटॉक पर इस तरह का कंटेंट बनाने और उसे प्रमोट करने वालों को भी धमकी दी। हालांकि भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है।
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों पोस्ट में लिखा….
“वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।
आज रंजीत एवेन्यू में मैड संधू की जो हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन लेते हैं।
ये लोग हमारी नई पीढ़ी को खराब कर रहे हैं। बाकी, जो भी इनके जैसे लोग सोशल मीडिया और टिकटॉक पर हथियारों का प्रदर्शन करते हैं, उन्हें भी चेतावनी है। जो लोग इन्हें प्रमोट कर रहे हैं, वे भी अपनी तैयारी रखें।
जिन स्कूलों में इन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जा रहा है, उन्हें भी आखिरी चेतावनी है।
जो लोग गुंडागर्दी करना चाहते हैं, उन्हें पंजाब से बाहर कर दो। यह योद्धाओं की धरती है और इस धरती पर योद्धा ही रहेंगे।
जिन्हें हमारे फोन की घंटी सुनाई नहीं दे रही और जो सुरक्षा लेकर बैठे हैं, वे भी तैयार रहें।
इंतजार करो और देखो।”


**********
ये खबर भी पढ़ें:
पंजाबी सिंगर केएस मक्खन ने मैड संधू का मजाक उड़ाया: स्टेज से मेकअप आर्टिस्ट को चिज्जी बताया; पहले भी कुंवारों की खुराक बता चुके

फेमस पंजाबी सिंगर केएस मक्खन और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू एक बार फिर आमने-सामने हो गए हैं। केएस मक्खन ने कपूरथला में हुए शो में मैड संधू को चिज्जी कहते हुए कुंवारों की खुराक बता दिया। मक्खन का ये रिएक्शन तब आया, जब एक फैन ने उन्हें मोबाइल पर मैड संधू की फोटो दिखाते हुए गाना गाने के लिए कहा। (पढ़ें पूरी खबर)
