Headlines

अररिया जेल से चोरी का आरोपी कैदी भागा:छत तक पहुंचा और पानी के पाइप के सहारे नीचे उतरकर फरार




अररिया जेल से शनिवार देर शाम चोरी के आरोप में बंद एक कैदी फरार हो गया। कैदियों की गिनती के दौरान एक कैदी कम मिलने पर जेल में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं मिला। जेल अधीक्षक सुजीत झा ने बताया कि यह कैदी 26 सितंबर को बथनाहा थाना क्षेत्र से चोरी के मामले में जेल आया था। घटना की जानकारी आरएस थाना पुलिस को दी गई है, जो जांच में जुटी है। फरार कैदी को पकड़ने पुलिस टीम लगाई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कैदी जेल की छत तक पहुंचा और पानी के पाइप के सहारे नीचे उतरकर भागा। हालांकि, वह किस रास्ते से बाहर निकला, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। मामले से संबंधित आवेदन प्राप्त – थाना अध्यक्ष घटना के बाद जेल की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। अधीक्षक झा ने लापरवाही मिलने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही। फरार कैदी को पकड़ने पुलिस टीम लगाई गई है। इधर, अररिया आरएस थाना अध्यक्ष अंकुर कुमार ने बताया कि मामले से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश के साथ-साथ उसके जेल से निकलने के संभावित रास्ते और सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी पड़ताल कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *