![]()
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती है। नई दिल्ली में उनकी समाधि राजघाट पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पिछले साल राहुल गांधी देश से बाहर थे, इसके कारण वे राजघाट नहीं पहुंचे थे। हालांकि इस बार वे देश में ही हैं। महात्मा गांधी के अलावा आज लालबहादुर शास्त्री की भी 122वीं जयंती है। शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 में यूपी के मुगलसराय में हुआ था। गांधी जयंती से पहले तैयारियों से जुड़ी तस्वीरें… आज से 30 दिन तक चलेगा स्वच्छता अभियान केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती से लेकर 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक, 30 दिनों के राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान का आह्वान किया। उन्होंने नागरिकों, सरकारी और निजी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, NGOs और अन्य संगठनों से इसमें भाग लेने की अपील की।
Source link
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे
