Headlines

मोहनपुर-मोहिउद्दीननगर में 13 स्कूल बंद:समस्तीपुर में गंगा का फिर बढ़ा जलस्तर; कई गांवों में घुसा पानी, करीब 50 हजार लोग प्रभावित




समस्तीपुर में मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से दियारा मोर से चपरा-जौनापुर जाने वाली सड़क पर पानी चढ़ गया है। इससे गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है। लोगों के आवागमन के लिए अब नाव ही सहारा बची है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शुक्रवार से बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव का परिचालन शुरू किया जा रहा है। दोनों प्रखंड क्षेत्र 13 स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसके चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ग्रामीण सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जुट गए हैं। बड़ी संख्या में लोग निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पर पहुंच गए हैं। मोहनपुर के इन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी मोहनपुर प्रखंड के डुमरी दक्षिणी, चपरा, आलमपुर, जौनापुर, धरनीपट्टी, हरदासपुर, सरसावा, जहेंगरा, नौघरिया, मटयौर, राजपुर जौनापुर गांव में पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ का पानी बढ़ा है। इससे एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग नाव सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। मोहिउद्दीननगर के इन गांवों में पहुंचा पानी मोहिउद्दीननगर प्रखंड के मनियर, महमदपुर, चकला, जगीरा टोल, पतिसिया, चापर, आनंद गोलवा, सुलतानपुर बिचला टोल, सुलतानपुर और बदिया गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। दोनों प्रखंडों की करीब 50 हजार की आबादी एक बार फिर बाढ़ से प्रभावित हुई है। इन स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी बाढ़ का पानी हाई स्कूल मनियर, प्राइमरी स्कूल महमदीपुर, प्राइमरी स्कूल महावीर स्थान चकला, प्राइमरी स्कूल जगीरा टोल, प्राइमरी स्कूल पतसिया, प्राइमरी स्कूल बाबा पट्टी चापर, प्राइमरी स्कूल आनंद गोलवा, प्राइमरी स्कूल सुलतानपुर, प्राइमरी स्कूल बिचला टोल, प्राइमरी गर्ल्स स्कूल सुलतानपुर और प्राइमरी स्कूल बदिया में भर गया है। बाढ़ प्रभावित स्कूलों के शिक्षकों को प्रखंड संसाधन केंद्र में योगदान देने का आदेश दिया गया है। इलाके में बाढ़ का पानी होने के कारण बंद किए गए स्कूलों के बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट नहीं किया गया है। हालांकि, बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। अलर्ट मोड में प्रशासन पटोरी अनुमंडल के पदाधिकारी विकास कुमार पांडेय ने कहा कि गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रखंड प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। जरूरत के अनुसार नाव का परिचालन शुरू किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *