Headlines

Muzaffarpur Bike Theft Case | CCTV Footage Shows Thief With Girl


मुजफ्फरपुर48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बैंक के सामने से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। चोर एक लड़की को साथ लेकर पहुंचा और महज 30 सेकंड के भीतर बाइक का लॉक तोड़कर फरार हो गया। पूरी वारदात बैंक के सामने लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में युवक बाइक चुराने के बाद खुद चलाते हुए और पीछे लड़की को बैठाकर जाते दिखाई दे रहा है।

आगे लड़का, पीछे लड़की; 30 सेकंड में बाइक लेकर फरार

घटना ब्रह्मपुरा स्थित HDFC बैंक के सामने की पार्किंग में हुई। CCTV फुटेज के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 1:41:30 बजे युवक और लड़की वहां पहुंचते दिखाई देते हैं। युवक आगे चलता है, जबकि लड़की उसके पीछे आती है। दोनों बाइक पार्किंग के पास पहुंचते हैं।

इसके बाद युवक चोरी के लिए बाइक को निशाना बनाता है। आसपास कई लोग और वाहन मौजूद होने के बावजूद वह बाइक का लॉक तोड़ देता है। करीब 1:42:07 बजे युवक बाइक लेकर वहां से निकल जाता है। पीछे की सीट पर लड़की बैठी दिखाई देती है। यानी पूरी वारदात करीब 30 सेकंड में अंजाम दी गई।

सीसीटीवी फुटेज से समझिए घटना…

पहले शातिर चोर की एंट्री।

पहले शातिर चोर की एंट्री।

10 सेकंड बाद लड़की भी आई।

10 सेकंड बाद लड़की भी आई।

करीब 30 सेकंड में बाइक लेकर दोनों साथ फरार।

करीब 30 सेकंड में बाइक लेकर दोनों साथ फरार।

HDFC बैंक कर्मचारी की बाइक थी

पीड़ित आदित्य कुमार HDFC बैंक ब्रह्मपुरा में कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने अपनी Bajaj Pulsar 160 CC बैंक की पार्किंग में खड़ी की थी और काम करने चले गए थे। करीब 2 बजे वापस लौटे तो बाइक गायब थी।

काफी खोजबीन के बाद उन्हें SBI बैंक ब्रह्मपुरा के CCTV कैमरे में बाइक चोरी करते युवक-युवती दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मपुरा थाने में आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई।

शातिर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद।

शातिर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद।

भाई-बहन या कपल, पुलिस कर रही जांच

CCTV फुटेज में युवक और लड़की साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच क्या संबंध है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि लड़की चोरी की वारदात में शामिल थी या नहीं। फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR06DY3761 बताया गया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *