![]()
जदयू विधायक अनंत सिंह के समर्थन वाले अनुज सिंह को PK ने पटना स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। अनुज सिंह आज नामांकन करेंगे। अनुज सिंह पटना के दारोगा राय पथ स्थित कर्पूरी बैंक्वेट हॉल से सुबह 10 बजे नामांकन के लिए निकलेंगे। अनुज सिंह के नॉमिनेशन को लेकर मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने समर्थकों के लिए तैयारी की है। बताया जा रहा कि अनुज सिंह के घर पर 50 हजार रसगुल्ले बनाए गए हैं। अनुज सिंह कि मुकाबला जदयू के नीरज कुमार से हैं। अनंत सिंह ने ऐलान किया है कि वो नीरज कुमार को जीतने नहीं देंगे। अनंत सिंह पार्टी लाइन के अलग जाकर अनुज सिंह के समर्थन में उतर गए हैं। जदयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के MLC नीरज कुमार के बीच का विवाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर पूरी जानकारी दी थी। उसके बाद भी अनंत अपने फैसले पर खड़े हैं। विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं अनुज सिंह डॉ. अनुज सिंह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। वह ‘मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स/मॉडर्न इंग्लिश स्कूल’ के निदेशक हैं। उन्होंने संसाधन भूगोल (Resource Geography) में पीएचडी की है। राजनीति में आने से पहले वह कांग्रेस पार्टी के नवादा जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने जन सुराज का दामन थामा और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज के टिकट पर नवादा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, उस चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली थी। अब जन सुराज ने उन्हें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। चुनावी हलफनामे के अनुसार डॉ. अनुज सिंह के पास करीब 4.78 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। इसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है। हलफनामे में करीब 14.31 लाख रुपये की देनदारी भी दर्ज है। इसके अलावा उनके पास एक लाइसेंसी राइफल होने की जानकारी भी दी गई है। अनंत ने कहा है-आजतक नहीं हारे,MLC चुनाव के लिए गर्दा तैयारी किए हैं मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी ही पार्टी जदयू के उम्मीदवार के खिलाफ हो गए हैं। बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट के जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार हैं, पर अनंत सिंह ने ऐलान कर दिया है कि वे जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन करेंगे। अनंत सिंह ने कहा है कि ‘आज तक हम हारे नहीं हैं। अनुज सिंह चुनाव भी जीत जाएंगे। मेरे लिए जनता ही भगवान है। हमको वोट देगी। अनुज सिंह के नॉमिनेशन में पूरा पटना भर जाएगा। गर्दा तैयारी किए हैं।’
‘नीरज ने मेरा विरोध किया तो उनपर कार्रवाई हुई?’ अनंत सिंह से जब पूछा गया कि जेडीयू विधायक होने के बावजूद पार्टी लाइन से अलग जाकर किसी प्रत्याशी का समर्थन करने पर आप पर कार्रवाई हो सकती है, तो उन्होंने नीरज कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि नीरज ने मेरा विरोध किया था, क्या उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हुई? नीरज कुमार ने ललन सिंह का विरोध किया था, तब पार्टी ने उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की? निर्वाचन क्षेत्र में पटना, नालंदा और नवादा शामिल पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पटना, नालंदा और नवादा जिले शामिल हैं। इस क्षेत्र के अंतर्गत 26 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। अनंत सिंह ने कहा है कि अनुज के नॉमिनेशन के बाद वो नवादा और नालंदा का दौरा भी करेंगे।
Source link
