Headlines

दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक MLC चुनाव के लिए 5 नॉमिनेशन:जनसुराज के सुरेश प्रसाद, इम्तियाज नूरानी ने दाखिल किया नामांकन, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे




दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को कुल पांच अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय के समक्ष अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया। इनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चार अभ्यर्थी शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कुल चार अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा। इनमें डॉ. अमरजी कुमार ने तीन सेट, रौशन कुमार ने चार सेट में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। अनिल कुमार झा ने चार सेट में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से तथा मोहम्मद इम्तियाज ने दो सेट में जन सुराज पार्टी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही गुरुवार को दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से कुल पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। जन सुराज ने दरभंगा शिक्षक सीट से सुरेश प्रसाद राय और स्नातक सीट से मो इम्तियाज नूरानी को प्रत्याशी बनाया है। स्नातक सीट पर जन सुराज ने हाल में अपना प्रत्याशी बदला है। पहले रवींद्र कुमार यादव के नाम की घोषणा की गई थी,जिसे बदलकर डॉ. मो इम्तियाज नूरानी को प्रत्याशी बनाया गया। छह अभ्यर्थियों ने कटाई नाजीर रसीद नामांकन दाखिल करने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया में संभावित प्रत्याशियों की संख्या भी बढ़ रही है। गुरुवार को स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पांच और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक अभ्यर्थी ने नाजीर रसीद कटाई। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दरभंगा के सैयद मो. सिबगतुल्लाह और संजय कुमार देव कन्हैया, समस्तीपुर की रिंकी कुमारी और सदन कुमार मिश्रा तथा बेगूसराय के सर्वेश कुमार ने नाजीर रसीद कटाई। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दरभंगा के डॉ. मदन मोहन झा ने नाजीर रसीद कटाई। इससे पहले नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 17 अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटाई थी, जबकि किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। छह अक्टूबर तक दाखिल होगा नामांकन दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर निर्धारित है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा सात अक्टूबर को होगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को प्रस्तावित है। डीएम ने नए खेल भवन में मतगणना तैयारियों का लिया जायजा इधर, विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को नए खेल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर उपलब्ध जगह, मतगणना कक्ष, आधारभूत सुविधाओं, प्रवेश-निकास व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मतगणना से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने मतगणना स्थल पर कर्मियों और संबंधित लोगों के प्रवेश की समुचित व्यवस्था के साथ सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रखने का निर्देश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *