Headlines

48 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, 3 अरेस्ट:मोतिहारी में CCTV फुटेज से हुई पहचान, 3 मोटरसाइकिल और कपड़े जब्त




मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने 48 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन चोरी की बाइक बरामद हुई, जिनमें एक वारदात में इस्तेमाल हुई थी। चोरी के समय पहने कपड़े जब्त। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मीना बाजार से ध्रुव नारायण सिंह की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी हुई। पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू। बाइक चोरी करते दिखे 3 युवक पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें तीन संदिग्ध युवक बाइक चोरी करते दिखे। फुटेज से पहचान कर गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनी। टीम ने मोतिहारी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तीनों आरोपितों को 48 घंटे में पकड़ा। गिरफ्तार आरोपितों से चोरी की एचएफ डीलक्स सहित तीन बाइक और वारदात के कपड़े बरामद हुए। आरोपित सत्येंद्र कुमार यादव का आपराधिक इतिहास है, वह चार बार जेल जा चुका है। पुलिस आरोपितों के रिकॉर्ड खंगाल रही है, गिरोह के सदस्यों का पता लगा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *