![]()
नवादा के रोज क्षेत्र में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रोह थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया है। थाना प्रभारी अभिषेक राहुल ने बताया कि समरैठ गांव पहुंचकर दोनों आरोपितों के घर पर इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान पुलिस टीम गाजे-बाजे के साथ आरोपितों के घर पहुंची और परिजनों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में न्यायालय से जारी इश्तेहार की जानकारी दी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान और पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव के निर्देश पर हो रही है। रोह थाना कांड संख्या 59/26 में महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप में समरैठ निवासी बीजो यादव और अरविंद यादव फरार हैं। 7 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी इश्तेहार के जरिए आरोपियों को न्यायालय में पेश होकर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने साफ किया है कि तय समय में पेश न होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बता दें कि मामला 17 फरवरी से जुड़ा है, जहां महिला के साथ रेप की गई थी और फिर उसके बदन से पूरा कपड़ा फेंककर उसकी हत्या कर दी गई थी।
Source link
रेप-हत्या मामले में आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा:नवादा में पुलिस ने गाजे-बाजे के साथ दी आत्मसमर्पण की चेतावनी, 7 गिरफ्तार;2 आरोपी फरार
