![]()
बांका जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर बांका पुलिस ने रविवार रात विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार स्वयं सड़क पर उतरे और वाहन जांच अभियान का जायजा लिया। एसपी ने खुद वाहनों की जांच की और मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश के आलोक में रात 9बजे से 10बजे तक विशेष वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मिलेगी मदद इसका उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ-साथ परिवहन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारियों से लेकर स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारियों तक को फील्ड में रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों के सड़क पर मौजूद रहने और आम लोगों के बीच रहने से लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा। जगह-जगह वाहन जांच होने से अपराधी तत्वों के बीच पुलिस की सक्रियता का संदेश जाएगा और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। सड़क से गुजरने वाले गाड़ियों की चेकिंग एसपी ने कहा कि पुलिस की लगातार मौजूदगी से आम लोगों का भय कम होगा और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सकारात्मक सोच मजबूत होगी। वहीं,अपराध करने वाले तत्वों को यह संदेश जाएगा कि पुलिस लगातार सक्रिय है और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर कार्रवाई की जाएगी। रविवार रात एसपी के खुद वाहन जांच में शामिल होने से मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों में भी सक्रियता देखी गई। इस दौरान पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों की जांच की और आवश्यक कागजात एवं यातायात नियमों के अनुपालन की जानकारी ली। जांच अभियान के दौरान पुलिस एक्टिव एसपी अमितेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वाहन जांच अभियान को केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और अपराधियों के मनोबल को हतोत्साहित करना है। रात्रि वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता से शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लोगों में भरोसा बढ़ा।
Source link
SP रात में सड़कों पर उतरे, खुद संभाली गाड़ी चेकिंग:बांका में क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक नियमों का पालन करने पुलिसकर्मी एक्टिव
