Headlines

'वोट चोरी' के आरोपों पर CEC का पुतला फूंका:कांग्रेस ने चुनाव आयोग के एकतरफा फैसलों के खिलाफ प्रदर्शन किया, गिरफ्तारी और जांच की मांग




कांग्रेस ने मधुबनी में ‘वोट चोरी’ के आरोपों और चुनाव आयोग के कथित एकतरफा फैसलों के विरोध में प्रदर्शन किया। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सामने यह प्रदर्शन हुआ। इसका नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी के अध्यक्ष नलिनी रंजन झा और पश्चिमी की अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मधुबनी के थाना चौक पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में कथित संदिग्ध बदलावों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मामलों पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की तुरंत गिरफ्तारी और पद से हटाने की मांग की। उन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान मतदाता सूचियों में हुए कथित संदिग्ध बदलावों की निष्पक्ष जांच की भी मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। प्रदर्शन में शहर के उपमहापौर अमानुल्लाह खान, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा, टेकनाथ पाठक, गोपाल दास महंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *