![]()
बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने बिना नाम लिए केंद्रीय मंत्री सह हाजीपुर सांसद चिराग पासवान का नाम लिए बिना घेराव किया। चिराग ने एक निजी कार्यक्रम में कहा था, मुझे शर्म आती मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं। बिहार में आज कोई सेफ नहीं है। ये चिंता का विषय है। इसपर लखेंद्र पासवान ने कहा कि जिनको शर्मिंदगी महसूस हो रही है, मैं उनको कहूंगा कि वह थोड़ा सा बिहार पर ध्यान दें। वह बिहार में आए और अपने विचार को सरकार के सामने रखें और सरकार उनको मानने की भी स्थिति में है। मीडिया प्लेटफॉर्म से हटकर सरकार के साथ बैठकर उनका निदान के लिए बात करने की आवश्यकता है। लोकतंत्र में हर एक व्यक्ति को अपनी बात रखने की आजादी है। हर व्यक्ति अपने तरह से बात रख सकता है उसको कोई रोक नहीं सकता है। चिराग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल चिराग पासवान ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, वर्तमान परिदृश्य में बिहार में आज की तारीख में कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। जमुई, समस्तीपुर, बांका और अन्य जिलों में हाल ही में बेटियों और बच्चियों के साथ जो हुआ, वह पूरे बिहार को शर्मसार करने वाला है। जब मैं इस बारे में सोचता हूं, तो मुझे खुद शर्मिंदगी महसूस होती है कि मैं एक ऐसी सरकार और व्यवस्था का हिस्सा हूं, जिसके तहत इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। आगे कहा, सरकार और गठबंधन का हिस्सा होने के नाते मैं इस कड़वी सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ सकता और न ही इस नाकामी की जिम्मेदारी से भाग सकता हूं। ऐसी स्थिति में, मैं निश्चित रूप से चुप नहीं बैठूंगा और न ही आंखें मूंदकर केवल सत्ता के सुख और मलाई का आनंद लूंगा। मैं इन सभी विषयों पर सवाल उठाना जारी रखूंगा और जवाब मांगूंगा। सरकार को अपराधियों के खिलाफ ऐसा कड़ा उदाहरण पेश करना चाहिए कि किसी भी बेटी की तरफ हाथ उठाने से पहले अपराधियों के हाथ कांप उठें। सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार कर लेना या मुठभेड़ कर देना काफी नहीं है, बल्कि उन स्थानीय पुलिस अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए जो अपनी ड्यूटी सही से निभाने में नाकाम रहे हैं। एक गठबंधन सहयोगी होने के नाते, आप (भाजपा/जदयू) चाहें तो मुझे नोटिस भेज सकते हैं। आप मुझे सरकार से बाहर निकाल सकते हैं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मैं जनता की सुरक्षा और बेटियों के सम्मान के लिए यह सवाल उठाना बंद नहीं करूंगा। यूपी में चुनाव लड़ सकते चिराग पासवान इधर, मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, हमने इस चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। यह तय है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। गठबंधन का स्वरूप क्या होगा या गठबंधन होगा भी या नहीं, यह बाद की बात है। एक बात निश्चित है कि हम उत्तर प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। हमारी पार्टी सभी 403 सीटों के लिए तैयारी कर रही है। अगर गठबंधन होता है तो गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे और अगर अकेले चुनाव लड़ना पड़ा तो उसके लिए भी हमारी पार्टी पूरी तरह तैयार है।
Source link
'जिनको शर्म आती वो पहले बिहार आएं':BJP मंत्री की चिराग पासवान को नसीहत, चिराग ने कहा था- मुझे शर्म आती मैं ऐसी सरकार का हिस्सा
