प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात के जरिए देशवासियों से संवाद जन-जन को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करने के साथ जनभागीदारी की अभिव्यक्ति भी कराता है। यह बात भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने रविवार को फारबिसगंज में कही। भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अगुवाई में बूथ संख्या 178-179 पर ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का रेडियो पर सामूहिक श्रवण किया गया। प्रवीण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में सर्जिकल स्ट्राइक से सूर्य ग्राम, डिजिटल जनगणना, भारतीय संस्कृति, प्राचीन मंदिरों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति अभियान, खेल, ओडीओपी और पोषण समेत कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पीएम ने संस्कृति, समाज और राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले अशोक सिंघल की 100वीं जयंती का विशेष उल्लेख किया। आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही। साथ ही जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए लोगों से इसके लिए समय निकालने की अपील की। गांधी जयंती के संदर्भ में स्वच्छता के महत्व और युवाओं से नशामुक्ति अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया।
Source link
पीएम के मन की बात जन-जन में राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है : प्रवीण कुमार
