![]()
मणिपुर के सेनापति जिले के कलेंजांग गांव में मुखिया के घर में मौजूद लोगों पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में दो नगा लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर की है। मृतकों की पहचान रॉकी और कुमार के रूप में हुई है। घायल दोनों लोगों की पहचान और उनकी स्थिति की जानकारी नहीं मिल सकी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों ने हमले के पीछे कुकी समुदाय के सदस्यों का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हमलावरों की पहचान को लेकर भी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले 24 सितंबर को कामजोंग जिले में चार नगा लोगों की हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों ने इन हत्याओं का आरोप कुकी नेशनल आर्मी-बर्मा (KNA-B) के उग्रवादियों पर लगाया था। स्थानीय संगठनों के मुताबिक, फरवरी में शुरू हुई हिंसा के बाद इस साल अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
मणिपुर में 2 नगा लोगों की हत्या, दो घायल:कुकी पर हत्या का आरोप; 3 दिन में दूसरी घटना, इस साल अब तक 46 मौतें
