Headlines

आशियानी पुल टूटने से अमौर-जलालगढ़ का संपर्क कटा:पूर्व विधायक ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द काम शुरू करने का आश्वासन




पूर्णिया के अमौर प्रखंड की ग्राम पंचायत तीयरपाड़ा में आशियानी पुल टूट गया है। इससे अमौर और जलालगढ़ के बीच का संपर्क पूरी तरह ठप हो गया है। इस समस्या को लेकर अमौर के पूर्व विधायक सबा जफर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्णिया के डीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक सबा जफर ने बताया कि आशियानी पुल टूटने के कारण क्षेत्र के लगभग 10 से 15 पंचायतों के ग्रामीण सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। इनमें मुख्य रूप से तीयरपाड़ा, पोठिया, गंगैली, अधाँग, धुरपैली जैसी आधा दर्जन पंचायतें शामिल हैं, जो सबसे ज्यादा प्रभावित है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, आम जनता और रोगियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्णिया जिला मुख्यालय या अन्य नजदीकी इलाकों में जाने के लिए लोगों को कई किलोमीटर का लंबा और घुमावदार रास्ता तय करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक ने रखीं मुख्य मांगें और मिला आश्वासन जिला पदाधिकारी से मुलाकात के बाद पूर्व विधायक सबा जफर ने बताया कि प्रशासन के समक्ष अगुवानी डगराघाट पुल की तत्काल मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग रखी है। विभाग और प्रशासन से आश्वासन मिला है कि क्षतिग्रस्त स्क्रू पाइल ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए सीतामढ़ी से विशेषज्ञ मजदूरों और टेक्नीशियनों की टीम को बुलाया जा रहा है। उम्मीद जताई गई है कि एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। पुल स्थल के पास से गुजर रहे बिजली विभाग के हाई-टेंशन वायर को स्थानांतरित करने के लिए बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से वार्ता की गई है। ग्रामीणों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए अंचल अधिकारी को बड़ी नाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि लोगों को नदी पार करने में कोई जोखिम न उठाना पड़े। जोकीहाट-अररिया मार्ग से जुड़ने वाले रास्तों की स्थिति सुधारने के लिए अररिया के जिला पदाधिकारी से भी समन्वय स्थापित करने की बात कही गई है। बालू लदा ट्रक पुल के साथ नदी में समा गया था गौरतलब है कि 6 सितंबर को पूर्णिया के अमौर में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना 170 मीटर लंबा आशियानी पुल भरभराकर नदी में समा गया था । इस हादसे में बालू लदे एक भारी ट्रक के गुजरते ही पुल का लोहे का मुख्य स्लैब टूट गया और ट्रक समेत सीधे उफनती नदी में जा गिरा था। हालांकि ट्रक चालक ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते छलांग लगा दी और अपनी जान बचा ली। हालांकि, नदी के तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण नदी में ट्रक समा गई थी ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *