![]()
नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एमसीए को छोड़कर बाकी सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। यह निर्णय दूर-दराज के छात्रों की सहूलियत को ध्यान में रखकर लिया गया है। एमसीए के लिए पटना में आयोजित होगी चयन प्रक्रिया एमसीए पाठ्यक्रम में सत्र 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, एमसीए में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए चयन प्रक्रिया 25 और 26 सितंबर को आयोजित की जा रही है। यह चयन प्रक्रिया पटना स्थित मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न होगी। एमसीए में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि पर चयन स्थल पर उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। नामांकन की यह अंतिम समय-सीमा: विश्वविद्यालय प्रशासन कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार, कुलसचिव प्रोफेसर अभय कुमार सिंह और नामांकन प्रभारी डॉ. किरण पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि एमसीए के अतिरिक्त संचालित सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन की तिथि 8 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह नामांकन की अंतिम विस्तारित तिथि है, जिसे मुख्य रूप से पुराने विद्यार्थियों के व्यापक शैक्षणिक हितों को देखते हुए तय किया गया है। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में तिथि का विस्तार नहीं किया जाएगा। 26 सितंबर से भरा जाएगा स्नातक सेमेस्टर-2 का परीक्षा फॉर्म नामांकन प्रक्रिया के साथ ही विश्वविद्यालय ने परीक्षा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। एनओयू के चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम सीबीसीएस के तहत संचालित बीए और बीएससी पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर पार्ट-2 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र 26 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं और निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से फॉर्म और शुल्क जमा करने की हिदायत दी गई है।
Source link
नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में 8 अक्टूबर तक एडिमशन ले सकेंगे:MCA में पटना से होगा सिलेक्शन; ग्रेजुएशन सेमेस्टर-2 परीक्षा फॉर्म भरने का भी शेड्यूल जारी
