Headlines

पटना में दो दिनों से लगातार तेज बारिश:शहर में आज छाए रहेंगे बादल, नहीं बदलेगा मौसम का मिजाज; 100 MM से अधिक बारिश दर्ज




पटना में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। शहर में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है। शहर में लगातार बारिश के कारण मौसम में बदलाव आया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों में पटना में 100 MM से अधिक बारिश हुई है। बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, कई इलाकों में सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। देखिए आज के मौसम की 2 तस्वीर… आज भी पूरे दिन बारिश की संभावना मौसम विभाग ने आज भी पटना में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान पटना और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बारिश की तीव्रता बढ़ भी सकती है। बारिश के कारण दिन के तापमान में सामान्य से कमी रहने की संभावना है। लगातार बारिश के दौरान लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को जलजमाव वाले रास्तों पर सावधानी बरतने की जरूरत है। अगले कुछ घंटे नहीं बदलेगा मौसम का मिजाज मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पटना में फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे शहर में मौसम ठंडा और सुहाना बना रहेगा। हालांकि, लगातार बारिश के कारण जलजमाव और यातायात की समस्या बढ़ सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *