![]()
मध्य प्रदेश में व्यापारियों का ‘नो-यूपीआई डे’ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेशभर में व्यापारी 2,000 रुपए से ज्यादा का यूपीआई भुगतान नहीं ले रहे हैं। हालांकि, उज्जैन में इसका असर नहीं दिख रहा है। भोपाल में व्यापारी यूपीआई स्कैनर और साउंड बॉक्स पर काले कपड़े डालकर विरोध जता रहे हैं। इंदौर में भी व्यापारी प्रदर्शन कर रहे हैं। ‘यूपीआई बंद करो, यूपीआई पर चार्ज बंद करो’ के नारे लगा रहे हैं। व्यापारियों का विरोध 15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए यूपीआई चार्ज को लेकर है। नए नियम के तहत 2,000 रुपए से ज्यादा के पर्सन-टु-मर्चेंट यूपीआई भुगतान पर 0.4% एमडीआर लगेगा, जिसकी अधिकतम राशि 300 रुपए होगी। UPI को लेकर विरोध से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाएं…
Source link
MP में नो-UPI डे, QR स्कैनर पर काला कपड़ा:₹2,000 से ज्यादा का UPI पेमेंट नहीं ले रहे व्यापारी; भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में प्रदर्शन
