Headlines

308 पहियों वाला ओवरहाइट ट्रक ओवरब्रिज के नीचे फंसा:मिट्टी 1 फीट तक काटकर निकाला; उड़ीसा से आ रहा था, कैमूर में 3 घंटे ट्रैफिक प्रभावित




कैमूर जिले के कुदरा में एनएच-19 पर 308 पहियों वाला बड़ा ओवरहाइट ट्रक लोगों का ध्यान खींच रहा था। यह ट्रक उड़ीसा से चीनी मिल की भारी मशीनरी लेकर आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर चिलबिली के रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर ज्यादा ऊंचाई के कारण ट्रक के ब्रिज से टकराने का खतरा बढ़ गया। एक फीट मिट्टी काटकर ट्रक को निकाला मामले की गंभीरता को देखते हुए एनएचएआई (NHAI) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बचाव काम शुरू किया गया। ओवरब्रिज के नीचे से ट्रक को सुरक्षित निकालने के लिए तकनीकी टीम ने साइड रोड की मिट्टी करीब एक फीट तक नीची की। इसके बाद सावधानी से ट्रक को चिलबिली ओवरब्रिज के नीचे से सुरक्षित निकाल लिया गया। एक दिन पहले भभुआ मोड़ पर भी हुई थी मशक्कत इससे एक दिन पहले कुदरा के भभुआ मोड़ पर भी इस बड़े वाहन को निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी। वहां ट्रक को मेन रोड से हटाकर साइड रोड से सुरक्षित निकाला गया था। इस काम के कारण एनएच-19 पर करीब 3 घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा और गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं। बिना हादसे के आगे भेजा गया ट्रक एनएचएआई की टीम और स्थानीय प्रशासन की तेजी और समझदारी से बिना किसी हादसे के इस बड़े वाहन को आगे भेज दिया गया। इसके बाद एनएच-19 पर यातायात सामान्य हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *