Headlines

बांका में रेप के 2 आरोपी फरार:पुलिस ने घर पर ढोल-नगाड़े बजाकर चिपकाया इश्तहार; मोबाइल लोकेशन से तलाश, नहीं सरेंडर किया तो कुर्की-जब्ती




बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम रजौन पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाकर उन्हें न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस ने कठौन गांव निवासी बिट्टू कुमार और चकमहमूद गांव निवासी मुन्ना कुमार के घर पहुंचकर यह कार्रवाई की। दोनों आरोपी दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार बताए जा रहे हैं। ढोल-नगाड़े बजाकर सार्वजनिक जगहों पर भी चिपकाया थानाध्यक्ष अभय शंकर के नेतृत्व में एसआई किरण सोनी, एसआई शुभम कुमार, संतोष कुमार सहित पुलिस बल ने दोनों आरोपियों के घर के अलावा आसपास के सार्वजनिक स्थानों, पोल और सामुदायिक भवन आदि पर भी इश्तहार चिपकाया। पुलिस ने नियमानुसार सार्वजनिक रूप से ढोल-नगाड़े बजाकर इश्तहार चिपकाने की कार्रवाई पूरी की। ढोल-नगाड़े की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को भी कार्रवाई की जानकारी दी। मोबाइल लोकेशन से भी तलाश, लगातार ठिकाना बदल रहे पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद से वे फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में उनके मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन दोनों लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे हैं। आत्मसमर्पण नहीं किया तो कुर्की-जब्ती होगी थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि न्यायालय के निर्देश के तहत दोनों आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाया गया है। इश्तहार के माध्यम से आरोपियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। यदि दोनों आरोपी तय समय-सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो न्यायालय के आदेश के अनुसार उनकी चल-अचल संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *