Headlines

LNMU Gherao Protest | MSU Demands Corruption-Free University Darbhanga


24 सितंबर को प्रस्तावित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) घेराव आंदोलन को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के धरना स्थल पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान संगठन ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं, कथित

.

MSU के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भूषण ने कहा कि विश्वविद्यालय लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़ा संस्थान है। ऐसे में यहां पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर इंटर्नशिप के नाम पर छात्रों से करोड़ों रुपये वसूले जाने का आरोप लगाया और इसकी जांच की मांग की।

उन्होंने कहा कि कुलपति लाखों छात्र-छात्राओं के अभिभावक होते हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय का संचालन कुलपति आवास से किए जाने के बजाय विश्वविद्यालय कार्यालय एवं परिसर से नियमित और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के तहत किया जाना चाहिए।

पंप्लेट दिखाते मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सदस्य।

पंप्लेट दिखाते मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सदस्य।

112 की तर्ज पर शिकायत प्रणाली की मांग

MSU ने छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए 112 आपातकालीन सेवा की तर्ज पर पारदर्शी शिकायत प्रणाली लागू करने की मांग की। संगठन के अनुसार, शिकायत दर्ज होते ही शिकायतकर्ता को एक विशिष्ट कंप्लेंट नंबर दिया जाए। शिकायत का स्टेटस OPEN रखा जाए और उचित जांच व कार्रवाई पूरी होने के बाद ही उसे CLOSED किया जाए। संगठन ने शिकायतों पर 72 घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने और शिकायतकर्ता को कार्रवाई की स्थिति की जानकारी देने की भी मांग की।

छात्र संघ चुनाव कराने की मांग

प्रेस वार्ता में छात्र संघ चुनाव अविलंब कराने, LNMU को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की दिशा में पहल करने, लॉ में सीटें बढ़ाने और डिस्टेंस एजुकेशन शुरू करने की मांग रखी गई। इसके अलावा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के नाम और साइन बोर्ड मिथिलाक्षर में करने, परिसर को दलालों से मुक्त कराने तथा बंद छात्रावासों को दोबारा संचालित करने की मांग की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सदस्य।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सदस्य।

ई-लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास की सुविधा की मांग

संगठन ने छात्र-छात्राओं के लिए प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा ई-लाइब्रेरी, डिजिटल बोर्ड, वर्चुअल क्लासरूम, Wi-Fi और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रिक्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति करने की मांग की गई। सरकारी एवं मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में शुल्क में समानता सुनिश्चित करने की भी मांग रखी गई।

समय पर परीक्षा और परिणाम जारी करने की मांग

MSU ने PG नामांकन में प्रवेश परीक्षा आयोजित करने, छात्रों को विषय परिवर्तन का अवसर देने, परीक्षा और परिणाम समय पर जारी करने तथा नियमित वर्ग संचालन सुनिश्चित करने की मांग की। MLS सरिसब कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई शुरू कराने और सभी महाविद्यालयों में छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग कॉमन रूम की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई। विशेष रूप से J.K. कॉलेज, बिरौल में कॉमन रूम की व्यवस्था अविलंब कराने की मांग की गई।

प्रेसवार्ता कर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सदस्यों ने अलग-अलग मांगों को लेकर बातचीत की।

प्रेसवार्ता कर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सदस्यों ने अलग-अलग मांगों को लेकर बातचीत की।

MSU ने कहा कि 15 सूत्री मांगों को लेकर 24 सितंबर को LNMU घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संगठन के अनुसार आंदोलन का उद्देश्य विश्वविद्यालय में जवाबदेही, पारदर्शिता और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के लिए छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाना है।

प्रेस वार्ता में MSU के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भूषण, उदय नारायण, विश्वविद्यालय अध्यक्ष गौतम झा, वरिष्ठ छात्र नेता अमन सक्सेना, रचना झा, विश्वविद्यालय संगठन मंत्री आशीष देव, जिला संगठन मंत्री नारायण मिश्रा, मो. सेराज, गोपाल भगत, सत्यम, पिंटू, गोपाल ठाकुर सहित दर्जनों छात्र एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *