- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (22 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मंगलवार, 22 सितंबर को कई राशियों के लिए नौकरी, बिजनेस और पैसों से जुड़े अच्छे संकेत हैं। मेष राशि वालों की रुकी पेमेंट वापस मिल सकती है। कर्क राशि के लोगों को मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में अच्छा फायदा हो सकता है, वहीं नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं।
कन्या राशि वालों को भी प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। तुला राशि के लोगों को बिजनेस बढ़ाने का नया मौका मिलेगा। धनु राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को अपने व्यवहार और काम की वजह से मान-सम्मान मिलेगा।
डॉ. अजय भाम्बी से जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – पॉजिटिव- रोज के रूटीन से हटकर आज अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें। इससे नई ऊर्जा और ताजगी महसूस होगी। परिवार की कोई परेशानी सुलझने से राहत मिलेगी। कहीं रुकी हुई पेमेंट वापस मिलने की अच्छी संभावना है। नेगेटिव- घर की किसी परेशानी पर गुस्सा करने के बजाय मिलकर समाधान निकालें। गुस्से की वजह से मामला और बिगड़ सकता है। युवाओं को बेकार की मौज-मस्ती में समय गंवाने के बजाय करियर पर ध्यान देना चाहिए।
व्यवसाय- बिजनेस में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें और सोच-समझकर फैसला करें। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने से जुड़े बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। दोनों मिलकर कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे और घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य- ब्लड या पैरों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। जरूरत हो तो जांच करवाएं और इलाज लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
वृष – पॉजिटिव- रुके हुए कुछ काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। उन पर पूरी एकाग्रता से काम करें। समय आपके पक्ष में है और सोच-समझकर लिए फैसले अच्छे नतीजे दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- किसी विवाद में गुस्से के बजाय धैर्य से काम लें। कोई दुखद खबर मिलने से मन उदास हो सकता है। अपनी मानसिक स्थिति संभालकर रखें। योग और प्राणायाम मददगार रहेंगे।
व्यवसाय- दूसरे कामों में व्यस्त रहने की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा समय देना मुश्किल होगा, लेकिन फोन और ऑनलाइन माध्यम से काम चलता रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने से जुड़ा कोई मामला भी सुलझ सकता है। लव- पति-पत्नी के संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों की वजह से घर-परिवार में परेशानी न हो, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य- किसी नकारात्मक बात का असर मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है। मन ज्यादा परेशान हो तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन -पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। समय अनुकूल है और अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। घर और बिजनेस दोनों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेंगे। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास और ईगो की वजह से दोस्तों से संबंध बिगड़ सकते हैं। घर के बुजुर्गों को आपकी देखभाल की जरूरत हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी विषय में परेशानी आएगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज न करें। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया परेशानी बढ़ा सकता है। जरूरी काम अपनी मौजूदगी और निगरानी में करवाना बेहतर रहेगा। लव- परिवार में चल रही कोई गलतफहमी दूर होगी और माहौल फिर खुशनुमा बनेगा। लव पार्टनर को छोटा-सा गिफ्ट देने से रिश्ता बेहतर होगा। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम या इंफेक्शन हो सकता है। खानपान और घरेलू देखभाल पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
कर्क -पॉजिटिव- आज कोई अच्छी सफलता मिलने के संकेत हैं। अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कोई खास काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मानसिक सुकून मिलेगा। किसी समारोह या पार्टी का निमंत्रण भी मिल सकता है। नेगेटिव- पैसों से जुड़े कामों में लापरवाही नुकसान करा सकती है और इससे घर में तनाव भी हो सकता है। जरूरत से ज्यादा शक करने की आदत आपके और दूसरों के लिए परेशानी बन सकती है। सोच सकारात्मक रखें।
व्यवसाय- बिजनेस के काम करने के तरीके में बड़ा सुधार आएगा। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का कोई महत्वपूर्ण टारगेट पूरा होने से प्रमोशन के मजबूत योग हैं। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। युवा अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- संतुलित भोजन के साथ व्यायाम भी करें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज वाले लोग रूटीन चेकअप जरूर करवाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह – पॉजिटिव- कुछ परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन समय रहते ध्यान देने से समाधान भी मिल जाएगा। लक्ष्य हासिल करने में भाईयों का सहयोग मिलेगा। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। नेगेटिव- जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला है तो उसे शांति और गंभीरता से सुलझाएं। जल्दबाजी और भावुकता में लिया फैसला गलत हो सकता है। फिलहाल जगह बदलने या शिफ्ट होने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। फैक्ट्री और इंडस्ट्री से जुड़े कारोबार में नया काम शुरू करने के लिए फिलहाल समय ठीक नहीं है। युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात तनाव कम करेगी। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन, खांसी या जुकाम बढ़ सकता है। लापरवाही न करें और जरूरत हो तो इलाज लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या – पॉजिटिव- पढ़ाई, रिसर्च और लेखन से जुड़े कामों के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक मामलों में आपकी राय को महत्व मिलेगा। बच्चों को कोई उपलब्धि मिलने से राहत और खुशी होगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका भी मिलेगा। नेगेटिव- गुस्सा और ईगो रिश्तों में परेशानी बढ़ा सकते हैं। समय के हिसाब से अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। किसी करीबी रिश्तेदार से छोटी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को थोड़ी निराशा हो सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ी सावधानी से कई परेशानियां संभल जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। घर का माहौल अनुशासित और व्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य- सिरदर्द या पेट दर्द हो सकता है। गैस बनाने वाली चीजों से बचें और रूटीन संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- आज कई कामों में व्यस्तता रहेगी। परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में अच्छा समय बीतेगा। कहीं से अच्छी खबर मिल सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार की परेशानी सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। नेगेटिव- लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करनी होगी। उतनी ही जिम्मेदारी लें, जितनी आसानी से निभा सकें। रिश्तेदारों से किसी बात पर तकरार हो सकती है। छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में आगे बढ़ने का नया मौका मिल सकता है। सही समय पर अपने फैसलों और योजनाओं पर काम करें। स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें, क्योंकि छोटी गलती बड़ा नुकसान करा सकती है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। लव- घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने या बाहर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और बदन दर्द बढ़ सकता है। व्यायाम करें और पर्याप्त आराम भी लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। ज्यादातर काम तय समय पर पूरे होंगे। परिवार पर खर्च करने में खुशी मिलेगी। लोगों के बीच आपकी छवि बेहतर होगी और रिश्ते भी मजबूत होंगे। नेगेटिव- विद्यार्थियों को उम्मीद के मुताबिक नतीजे न मिलने से निराशा हो सकती है। जमीन से जुड़े डॉक्यूमेंट पर साइन करने से पहले पूरी जांच करें। छोटी गलती बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है।
व्यवसाय- नया काम शुरू किया है तो उस पर पूरा फोकस रखें और सफलता के लिए लगातार कोशिश करें। आगे यह काम आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद हो सकता है। फिलहाल किसी को उधार पैसा देने से बचें। लव- परिवार की व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दें। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन घर में तनाव की वजह बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर खास सावधानी रखने की जरूरत है। किसी परेशानी को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
धनु – पॉजिटिव- कोई निजी काम पूरा होने से लंबे समय से अधूरे पड़े दूसरे कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मानसिक ताकत देगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के घर आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। नेगेटिव- खुद को साबित करने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी। अपनी योजनाएं हर किसी से शेयर न करें। लोन लेने की जरूरत है तो जल्दबाजी न करें और सभी शर्तें अच्छी तरह समझें।
व्यवसाय- कोई नया काम शुरू हो सकता है, लेकिन शुरुआत में ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। मेहनत जारी रखें, आगे अच्छे नतीजे मिलेंगे। ज्यादा रिस्क वाले कामों में बड़ी रकम न लगाएं। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। लव- घर का माहौल व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादा बनाए रखें। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक तनाव को ज्यादा हावी न होने दें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5
मकर – पॉजिटिव- नई संभावनाएं सामने आएंगी। कोई भी फैसला भावनाओं में लेने के बजाय व्यावहारिक सोच के साथ लें। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से रूटीन थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएं और अपने फैसले खुद लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए ज्यादा समय देना होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में नया प्रयोग या विस्तार करने की योजना है तो कोशिश जारी रखें। इसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर फैसला लें। नौकरीपेशा लोगों को अपने अच्छे व्यवहार और काम की वजह से मान-सम्मान मिलेगा। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अपने कामों में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य- हल्की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। महिलाओं को इंफेक्शन से जुड़ी समस्या को लेकर सावधान रहना चाहिए। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ – पॉजिटिव- व्यवस्थित काम करने का तरीका और रूटीन आपकी सेहत और व्यक्तित्व पर अच्छा असर डालेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने के लिए समय अच्छा है। घर की जरूरतों और रखरखाव पर खर्च हो सकता है। नेगेटिव- किसी रुकावट पर घबराने के बजाय शांत होकर समाधान निकालें। समय बर्बाद न करें। सरकारी या कोर्ट से जुड़ा मामला चल रहा है तो समय रहते उसे निपटाने की कोशिश करें। घर के बड़े लोगों के मान-सम्मान का ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। किसी उलझन में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर फैसला करें। नौकरी में किसी गलती या मामले को लेकर अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। लव- परिवार के साथ मनोरंजन और अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य- कमजोरी, थकान और आलस महसूस हो सकता है। मेडिटेशन और योग पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
मीन – पॉजिटिव– परिवार की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। किसी खास योजना पर काम शुरू करने में सफल होंगे। बच्चों का पढ़ाई पर ध्यान देखकर राहत मिलेगी। धार्मिक यात्रा का प्लान भी बन सकता है। नेगेटिव- योजनाओं पर समय रहते काम शुरू करें। बहुत ज्यादा सोचते रहने से मौका निकल सकता है। बाहरी लोगों का जरूरत से ज्यादा दखल परेशानी बढ़ा सकता है।
व्यवसाय- शिक्षा संस्थान और बच्चों से जुड़े बिजनेस में फायदा होने के योग हैं, लेकिन मेहनत भी ज्यादा करनी होगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम ज्यादा होने से कुछ काम घर पर भी करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन से दूरी रखें, वरना परिवार में तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन परेशान कर सकता है। तनाव कम रखें और समस्याओं को शांत तरीके से सुलझाएं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

