Headlines

सोने की चेन का झांसा देकर जीविका दीदी से ठगी:सोने की चेन देने का झांसा देकर दोनों बालियां उतरवाईं, डुप्लीकेट चेन देकर फरार




पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोने की चेन देने का झांसा देकर एक जीविका दीदी से ठगी का मामला सामने आया है। घटना बिहार राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक के पास की बताई जा रही है। पीड़िता रजिस्ट्री ऑफिस में ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान दो महिलाओं ने बातचीत में उलझाकर उनकी दोनों बालियां उतरवा लीं और बदले में डुप्लीकेट चेन थमाकर फरार हो गईं। पहले बातचीत में उलझाया, फिर दूसरी महिला के पास ले गई पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में एक महिला उनके पास आई और बातचीत करने लगी। इसी दौरान महिला ने उन्हें अपने झांसे में लिया और अपने साथ दूसरी महिला के पास ले गई। दोनों महिलाओं ने पीड़िता को सोने की चेन देने की बात कही। इसके बाद पहले उनकी एक कान की बाली उतरवाई गई। फिर दूसरी बाली भी खुलवा ली गई। बालियां लेकर डुप्लीकेट चेन थमाई पीड़िता का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने बालियां लेने के बाद उन्हें सोने की चेन देने का भरोसा दिलाया। इसके बदले उनके हाथ में एक डुप्लीकेट चेन थमा दी गई। इसके बाद दोनों महिलाएं पीड़िता को ऑटो से एक पुल के पास ले गईं। वहां उसे उतारकर दोनों फरार हो गईं। कुछ देर बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। करीब एक लाख की बताई जा रही दोनों बालियां महिला के मुताबिक, दोनों बालियों की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। घटना सोमवार सुबह 10 बजे के बाद की बताई जा रही है। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। CCTV से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घटना में शामिल महिलाओं और उनके साथ रहे अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *