![]()
भास्कर न्यूज|गोपालगंज श्री बलभद्र भगवान एवं सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान के पूजनोत्सव को लेकर कलवार समाज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूजा समिति की ओर से गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को निमंत्रण पत्र दिया और सपरिवार पूजनोत्सव में शामिल होने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान थावे, आरना, लुहसी, त्रिलोकपुर, जमसड़, मीरगंज, हथुआ, बथुआ, पंचदेवरी, कटेया, भोरे, विजयीपुर और पगरा समेत कई क्षेत्रों में समाज के लोगों से संपर्क किया गया। समिति सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी भी दी। समिति के अनुसार, श्री बलभद्र भगवान एवं सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान का पूजनोत्सव पिछले 21 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पूजा-अर्चना करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। पूजनोत्सव के दौरान प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाता है।इस वर्ष पूजनोत्सव 24 सितंबर, गुरुवार को शहर के आशीर्वाद वाटिका मैरिज हॉल में होगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारी में ओमप्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता, रविरंजन प्रसाद, लालबाबू प्रसाद गुप्ता, शिवधुल प्रसाद, भीमशंकर प्रसाद, पिंकी गुप्ता आदि थे।
Source link
पूजनोत्सव को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क, 24 को होगा आयोजन
