![]()
नालन्दा जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार आगामी 22 सितंबर को जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन में आयोजित होगा, जहां निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को इस पहल का सीधा लाभ मिल सके। कृषि क्षेत्र में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों पर होगा चयन इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी नवीन किशन बायोटेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड भाग ले रही है। कंपनी द्वारा एग्रीकल्चर सेक्टर में सेल्स एग्जीक्यूटिव के कुल 30 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण अथवा डिप्लोमा या उससे अधिक निर्धारित की गई है। इसके साथ ही 19 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की आयु वर्ग के अभ्यर्थी इस चयन प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान की सबसे खास बात यह है कि इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग के अभ्यर्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर प्रदान किया जा रहा है। वेतन के साथ इंसेंटिव और भत्तों का मिलेगा अतिरिक्त लाभ चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 12,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये प्रतिमाह तक का शुरुआती वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी की ओर से मूल वेतन के साथ यात्रा भत्ता (टीए), दैनिक भत्ता (डीए), आकर्षक इंसेंटिव तथा स्वास्थ्य व जीवन बीमा जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र नालंदा, शेखपुरा, जमुई और गया जिलों में रहेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के तमाम योग्य एवं इच्छुक बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस अवसर को हाथ से न जाने दें। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने सभी आवश्यक मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो व पहचान पत्रों के साथ समय पर संयुक्त श्रम भवन पहुंचकर अवसर का लाभ उठाएं।
Source link
नालंदा में 22 सितंबर को लगेगा जॉब कैंप:30 पदों पर होगी सीधी भर्ती, कृषि क्षेत्र में सेल्स एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग
