Headlines

IIT बॉम्बे सुसाइड-पिता ने जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाया:कहा- टीचर ने बेटे को गलत केस में फंसाने की कोशिश की; क्राइम ब्रांच मामले की जांच करेगी




IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। साहिल के पिता ने शिक्षक सूर्यनारायण दुल्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता के मुताबिक, दुल्ला ने साहिल को जातिसूचक गालियां दीं और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने दुल्ला के खिलाफ केस दर्ज किया है। साहिल महाराष्ट्र के यवतमाल जिले का रहने वाला था। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में BTech सेकंड ईयर का छात्र था। साहिल ने शुक्रवार को पवई कैंपस के हॉस्टल नंबर 4 स्थित कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परीक्षा में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े जाने के कुछ घंटे बाद उसकी मौत हुई। खबर अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *