Headlines

मधेपुरा में 5 साल से सड़क जर्जर:DM से जल्द निर्माण की मांग, युवाओं ने दिया आवेदन




मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय से श्रीनगर, ध्रुवपट्टी, घोपा और भतरंधा को जोड़ने वाली करीब ढाई किलोमीटर सड़क पिछले पांच साल से खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। सड़क की खराब हालत को देखते हुए स्थानीय युवाओं ने जिला प्रशासन से इसे जल्द बनाने की मांग की है। छात्र नेता और युवा समाजसेवी आनंद शंकर ने 19 सितंबर को मधेपुरा के डीएम अभिषेक रंजन को आवेदन दिया। इसमें उन्होंने सड़क की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। समय-सीमा तय करने का भी आग्रह किया ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय को कई गांवों और पंचायतों से जोड़ती है। हर दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र, कर्मचारी और मरीज इस रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक और दूसरे वाहनों से गुजरने पर हादसे का डर बना रहता है। बारिश के समय हालात और बिगड़ जाते हैं। आवेदन में सड़क का मौके पर जाकर निरीक्षण कराने, जल्द मरम्मत या दोबारा बनाने, जरूरत के हिसाब से सड़क को चौड़ा करने और पानी निकलने की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की गई है। इसके साथ ही काम पूरा करने की समय-सीमा तय करने का भी आग्रह किया गया है। DM ने जल्द जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया छात्र नेता आनंद शंकर ने कहा कि अगर सड़क की समस्या का जल्द हल नहीं हुआ, तो ग्रामीणों के फायदे के लिए चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर सड़क निर्माण से जुड़ी मंजूरी, बजट, कार्यादेश, ठेकेदार और काम पूरा होने की समय-सीमा की जानकारी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी जाएगी। डीएम अभिषेक रंजन ने संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण कराने और जल्द जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं, स्थानीय लोग संजय, मुकेश, विकास, नयन, रौशन, रामप्रवेश और हरिनंदन कुमार ने भी सड़क की खराब हालत को देखते हुए इसे जल्द बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण हर दिन आने-जाने में दिक्कत हो रही है। सड़क बनने से आसपास के कई गांवों के लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *