Headlines

भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन से उतारे 10 शराब तस्कर:9 महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार; शराब जब्त, पंडित दीनदयाल स्टेशन से चल रही थी जांच




भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर रेल पुलिस और CPDS टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके पास से कुल 46.640 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इसमें 3.24 लीटर विदेशी और 43.8 लीटर देशी शराब शामिल है। पंडित दीनदयाल स्टेशन से चल रही थी जांच भभुआ रोड जीआरपी के एएसआई उपेंद्र राम ने बताया कि पंडित दीनदयाल स्टेशन से ही ट्रेनों में जांच की जा रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर टीम पहुंची। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर ट्रेन से 9 महिलाओं और एक पुरुष को उतारकर तलाशी ली गई। सभी के पास से शराब बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वैशाली और रोहतास के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार लोगों में वैशाली जिले के भगवानपुर निवासी सत्येन्द्र पाण्डेय (56) शामिल हैं। इसके अलावा रोहतास जिले के डालमियानगर, डिहरी, संजौली, विक्रमगंज, सासाराम और अकोढ़ी गोला की रहने वाली राजमुनी देवी, इन्द्रमणी देवी, विंध्याचली कुमारी, सुमन देवी, डोमनी देवी, संजू देवी, शिमला देवी, निभा देवी और कविता देवी को गिरफ्तार किया गया है। मद्यनिषेध कानून में केस दर्ज CPDS टीम के संदीप कुमार की शिकायत पर भभुआ रोड रेल थाने में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम, 2022 की धारा 30(a) के तहत केस नंबर 27/26 दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस अवर निरीक्षक रामचंद्र राम कर रहे हैं। रेल पुलिस के अनुसार, ट्रेनों और स्टेशन परिसर के जरिए शराब की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *