Headlines

डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधी गिरफ्तार:कटिहार में एक नाबालिग भी पकड़ाया, हथियार और स्मैक भी मिला




पुलिस ने कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस, स्मैक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के जिले में आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और अपराध रोकने के लिए की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह सफलता मिली। यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि शुक्रवार आधी रात को मनिहारी थाना पुलिस विशेष तलाशी अभियान चला रही थी। पुलिस को देखकर संदिग्ध लोग भागे रात करीब 12:20 बजे रसूलपुर चौक के पास पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ अपराधी मढ़ियापुर में एक ईंट भट्ठे के पीछे जमा होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मढ़ियापुर स्थित सुभाष मंडल के ईंट भट्ठे के पीछे पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज पकड़े गए लोगों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी पिस्तौल, मैगजीन में एक जिंदा गोली, 9.6 ग्राम स्मैक, 5 मोबाइल फोन, 2,311 रुपये नकद, एक लाइटर और दो मोटरसाइकिलें मिलीं। डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि मनिहारी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में मो. तनवीर उस, मो. मुहरलीम, पवन कुमार चौधरी, विकास कुमार, अंकित कुमार और प्रीतम कुमार शामिल हैं। नाबालिग के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *