Headlines

जहानाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत:खेत में खाद छिड़कते समय हादसा, टूटे बिजली तार की चपेट में आए




जहानाबाद के शकुराबाद थाना क्षेत्र के नोआवां गांव में शनिवार को खेत में खाद का छिड़काव कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सलारपुर गांव निवासी प्रवीण मांझी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। धान के खेत में खाद छिड़कने गया था मजदूर जानकारी के अनुसार, प्रवीण मांझी किसान अमरेंद्र शर्मा के धान के खेत में खाद का छिड़काव करने गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, खेत में पहले से बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। खाद छिड़कने के दौरान प्रवीण की नजर तार पर नहीं पड़ी और वह उसकी चपेट में आ गए। गमछे से तार हटाकर सड़क तक लाए पास के खेत में काम कर रहे किसान अमरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रवीण काफी देर तक दिखाई नहीं दिए तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। खेत में प्रवीण को गिरा देखकर अमरेंद्र ने गमछे की मदद से उन्हें बिजली के तार से अलग किया। इसके बाद उन्हें सड़क तक लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर उठाए सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में पुराने और जर्जर बिजली तारों की समस्या को लेकर बिजली विभाग से कई बार शिकायत की गई थी। इसके बावजूद तारों की मरम्मत या बदलने की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही शकुराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के कारणों और बिजली के तार की स्थिति की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *