Headlines

Bettiah Police Attack | Jagdishpur SHO Injured During POCSO Arrest


बेतिया के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के झखरा वार्ड नंबर-दो में POCSO एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर परिजनों और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

.

हमले में जगदीशपुर थानाध्यक्ष नितेश कुमार और महिला सिपाही अभिज्ञान कुमारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

आरोपितों ने पुलिस के सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त करने और उसमें आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने मौके से POCSO के आरोपित अभिषेक राज उर्फ सुरेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

देखें, मौके से आई तस्वीरें…

थाने में कार्रवाई के दौरान मौजूद लाेग।

थाने में कार्रवाई के दौरान मौजूद लाेग।

गिरफ्तारी के लिए झखरा पहुंची थी पुलिस

जगदीशपुर थानाध्यक्ष नितेश कुमार पुलिस बल के साथ बेतिया नगर थाना कांड संख्या 66/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक राज उर्फ सुरेश प्रसाद को गिरफ्तार करने झखरा वार्ड नंबर-दो पहुंचे थे। मामले में BNS की धारा 64(1), 96, 137(2) और POCSO एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत केस दर्ज है।

पुलिस वाहन देखते ही जाने लगा आरोपित

पुलिस के अनुसार, अभिषेक अपने घर के पास सड़क किनारे कुर्सी पर बैठा था। पुलिस वाहन को देखते ही वह वहां से जाने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर नाम-पता पूछा।

उसने अपना नाम अभिषेक राज बताया। टीम उसे पुलिस वाहन में बैठाने की कोशिश कर रही थी, तभी उसने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

घर से लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग

इसी दौरान उसके घर से महिला और पुरुष लाठी-डंडे और बांस के फट्टे लेकर बाहर आ गए। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

थानाध्यक्ष के सिर-गर्दन पर किया वार

आरोप है कि हमलावरों ने थानाध्यक्ष नितेश कुमार के सिर और गर्दन पर लाठी से वार किया। इससे वे घायल हो गए। पुलिस टीम के अन्य जवान भी हमले की चपेट में आए। बीच-बचाव करने पहुंची महिला सिपाही अभिज्ञान कुमारी को भी चोट लगी।

सरकारी वाहन में आग लगाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि वाहन पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगाने की कोशिश की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपित को अपने कब्जे में लिया।

हमले के बावजूद पुलिस ने अभिषेक राज उर्फ सुरेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने हमले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी।

नौ नामजद, 10 अज्ञात पर केस

पुलिस ने सुरेश प्रसाद, नितेश कुमार, उदय कुमार, मीना देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, रानी कुमारी, नीतू देवी और अभिषेक राज समेत नौ नामजद तथा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

घायल पुलिसकर्मियों का कराया इलाज

हमले में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन ले जाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।