Headlines

बक्सर में 3 थानों को मिले नए थानेदार:इटाढ़ी, औद्योगिक और तिलक राय के हाता में हुई तैनाती, पुलिस कार्यालय में भी बदली जिम्मेदारी




बक्सर पुलिस व्यवस्था में शुक्रवार को बदलाव किया गया। पुलिस अधीक्षक ने चार पुलिस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी दी है। इनमें तीन थानों के थानेदार बदले गए हैं, जबकि एक अधिकारी को पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सभी तबादले तुरंत लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपनी नई पोस्टिंग पर जॉइन करने का निर्देश दिया गया है। गंगा ब्रिज थाने की रोहित कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी आदेश के मुताबिक, तिलक राय के हाता थाना की थानाध्यक्ष पूजा कुमारी का तबादला पुलिस कार्यालय, बक्सर में किया गया है। उनकी जगह गंगा ब्रिज नगर थाना के प्रभारी रोहित कुमार को तिलक राय के हाता थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। अब इस थाने की जिम्मेदारी रोहित कुमार संभालेंगे। इसी तरह, इटाढ़ी थाना के थानाध्यक्ष सोनू कुमार का भी तबादला किया गया है। उन्हें अब औद्योगिक थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। आदेश में बताया गया है कि सोनू कुमार दो साल से ज्यादा समय से इटाढ़ी थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे, इसी आधार पर उनका तबादला किया गया है। वहीं, महिला थाना में अतिरिक्त थानाध्यक्ष के पद पर काम कर रही पूजा कुमारी-03 को इटाढ़ी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। अब इटाढ़ी थाना की जिम्मेदारी उनके पास होगी। औद्योगिक थाना में नए थानाध्यक्ष तैनात पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव के बाद तीन महत्वपूर्ण थानों में नेतृत्व बदल गया है। इटाढ़ी और तिलक राय के हाता के अलावा औद्योगिक थाना में भी नए थानाध्यक्ष तैनात किए गए हैं। इन तबादलों को प्रशासनिक जरूरत और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया गया है। जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई जगह पर जॉइन करने के बाद इसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *