Headlines

जानलेवा हमले के 52 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं:सीतामढ़ी में परिजनों ने डीजीपी से लगाई गुहार, 3 लोगों पर मारपीट का आरोप




सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित के परिजनों ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) से कार्रवाई की मांग की है। मामला पुनौरा थाना कांड संख्या 165/2026 से जुड़ा है। परिजनों ने 16 सितंबर को DGP को आवेदन देकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। दुकान जाने के दौरान युवक को पीटने का आरोप रामपुर परसरी पूर्वी निवासी रामहृदय ठाकुर ने आवेदन में बताया है कि 28 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7 बजे उनका पोता साजन कुमार ग्रामीण गणेशी साह की दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गजाधर साह, उनके बेटे गौतम साह और हरिश्चंद्र साह तथा पत्नी रामपति देवी ने उसे पकड़ लिया। जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप आवेदन के अनुसार आरोपियों ने साजन को जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की। हमले में उसके सिर के अंदरूनी हिस्से समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में परिजन साजन को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी ले गए। वहां से उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए मुजफ्फरपुर के कृष्णा मेडिकल एवं अस्पताल भेजा गया। विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं मिलने पर पटना ले गए आवेदन में कहा गया है कि मुजफ्फरपुर के अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण साजन को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके सिर में जमा खून निकाला और अन्य जरूरी इलाज किया। अब भी चल रहा है इलाज परिजनों के मुताबिक साजन अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुआ है और उसका इलाज जारी है। हमले के बाद से परिवार आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। परिजनों ने आवेदन के साथ पुनौरा थाना के थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी विजय कुमार सिंह से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी संलग्न करने की बात कही है। उनका आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। DGP से गिरफ्तारी की मांग 16 सितंबर को दिए आवेदन में आशा देवी ने गजाधर साह, हरिश्चंद्र साह और रामपति देवी की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों ने मामले में पुलिस से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *