![]()
गयाजी शहर के चांद चौरा स्थित मां दुर्गा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष हवन-पूजन और यज्ञ किया गया। वैदिक मंत्रों के बीच हुए इस अनुष्ठान में पीएम मोदी के स्वस्थ, सुखी और लंबी उम्र की कामना की गई। पंडित नारायण शास्त्री की देखरेख में यह हवन-पूजन पूरा हुआ। ‘पीएम मोदी पर देशवासियों को गर्व है’ हवन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा, भगवान विष्णु और ईश्वर से विशेष प्रार्थना की। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज उर्फ मनीष मिश्रा ने बताया कि पूजा के जरिए प्रधानमंत्री के स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास कर रहा है। उनके स्वस्थ और लंबी उम्र से देश के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। करोड़ों भारतीयों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर गर्व है। ‘जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना है मकसद’ भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शाम सात बजे घरों और वार्ड क्षेत्रों में दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत कई जनसेवा कार्यक्रम होंगे। इनमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और समाजसेवा से जुड़े अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। डॉ. मिश्रा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा का मकसद समाज में सेवा भावना बढ़ाना और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना है। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। हवन-पूजन के बाद सभी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, संतोष ठाकुर, राणा रणजीत सिंह, सुनील बंबईया, महेश यादव, गोपाल कुमार, वार्ड पार्षद सारिका वर्मा, आशा देवी, सोनम देवी, शर्मिला देवी, अर्पण मिश्रा, संजू देवी, गुंजा सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
Source link
गयाजी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष हवन-पूजन:मां दुर्गा से लंबी उम्र की कामना; शाम को जलेंगे दीप, सेवा पखवाड़ा में होंगे कार्यक्रम
