Headlines

Samastipur Bike Accident Death | CCTV Footage Police Probe


समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की टक्कर काफी तेज थी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों बाइक सवार सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर आरपी मंडल ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों मृतकों की अब तक पहचान नहीं

घटना के बाद पुलिस दोनों मृतकों की पहचान कराने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस को दोनों के पास से मिले सामान और दुर्घटनाग्रस्त बाइकों के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

मुसरीघरारी थाने की प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा निधि ने बताया कि दलसिंहसराय की तरफ जाने वाली सड़क पर हादसा हुआ है। दोनों बाइक सवार टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

CCTV फुटेज से हादसे की वजह पता करेगी पुलिस

पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों बाइक सवार कहां से आ रहे थे और किस दिशा में जा रहे थे। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी, ताकि टक्कर की पूरी घटना सामने आ सके।

दोनों शवों को सदर अस्पताल में रखा गया है। पहचान होने के बाद पुलिस परिजनों को सूचना देगी और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।