Headlines

स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली 2 उड़ानों में देरी:दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 200 यात्रियों ने विरोध-प्रदर्शन किया




स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली दो फ्लाइट में लगातार देरी और बार-बार शेड्यूल बदलने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार से फ्लाइट का इंतजार कर रहे करीब 200 यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध-प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट SG 5111 को सोमवार सुबह और SG 5105 को शाम में दुबई के लिए रवाना होना था। हालांकि, दोनों फ्लाइट के उड़ान समय को कई बार बदला गया। इसके चलते बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। यात्रियों को लंबे समय तक फ्लाइट के रवाना होने का इंतजार करना पड़ा। बार-बार शेड्यूल बदलने से परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध जताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *