![]()
नवादा के नगर थाना इलाके में रास्ते और गाली-गलौज के विवाद में चाचा-भतीजा आपस में भिड़ गए। यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक महिला और एक युवती समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल रोहित कुमार ने अपने चाचा ईश्वरी यादव और उनके परिवार के चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। रोहित के मुताबिक, वे रास्ते से जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष ने रास्ते की जमीन को सरकारी बताते हुए उन्हें वहां से गुजरने से रोका। गाली-गलौज का विरोध करने पर बढ़ा विवाद इस बात पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया और उनके परिवार के साथ मारपीट की गई। इस घटना में उनके पक्ष के कई लोग घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष के नीतीश कुमार ने रोहित कुमार और उनके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। नीतीश के अनुसार, उनकी बहन बैठी हुई थी, तभी उसे गाली दी गई। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया, तो रोहित कुमार समेत चार लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप इस मारपीट में उनके पक्ष के भी चार लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर विवाद बढ़ाने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जानकारी ली गई है। दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद पूरे मामले की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
नवादा में रास्ते और गाली-गलौज को लेकर चाचा-भतीजा भिड़े:महिला और युवती समेत 8 लोग घायल, दोनों पक्ष ने मारपीट का लगाया आरोप
