![]()
डुमरांव के अरियांव गांव में फूड पॉइजनिंग की घटना के बाद प्रशासन ने डुमरांव की प्रजापति मिष्ठान भंडार को सील कर दिया था। छह दिन बाद मंगलवार को दुकान की सील खोल दी गई। एसडीएम राजीव कुमार के निर्देश पर प्रशासन ने छह शर्तें तय की थीं। इन शर्तों के पालन के आधार पर दुकान को राहत मिली है। नगर परिषद और पुलिस की मौजूदगी में खुली सील
मंगलवार को नगर परिषद के प्रधान सहायक दुर्गेश कुमार सिंह और डुमरांव थाना पुलिस की मौजूदगी में दुकान की सील खोली गई। प्रशासन ने दुकान संचालक को खाद्य सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है। FSSAI लाइसेंस रिन्यू कराने समेत 6 शर्तें
प्रशासन की सबसे अहम शर्त FSSAI लाइसेंस का तुरंत रिन्यूअल कराना है। इसके अलावा मिठाई बनाने की जगह और बिक्री काउंटर की साफ-सफाई रखने, अच्छी क्वालिटी के खाद्य पदार्थ और तेल इस्तेमाल करने को कहा गया है। नियमित जांच के दौरान अधिकारियों का सहयोग करने और खाद्य पदार्थों की क्वालिटी में लापरवाही नहीं करने की भी शर्त रखी गई है। 7 से ज्यादा मिठाइयों के सैंपल लैब भेजे गए
खाद्य संरक्षा अधिकारी जयप्रकाश गौतम की टीम ने दुकान से आधा दर्जन से ज्यादा मिठाइयों के नमूने लिए थे। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच रिपोर्ट जल्द देने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट खराब आई तो फिर हो सकती है कार्रवाई
प्रशासन ने साफ किया है कि खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता खराब मिलती है, तो दुकान के खिलाफ दोबारा सख्त कार्रवाई की जा सकती है। मिठाई खाने के बाद एक परिवार के 9 लोग हुए थे बीमार
अरियांव गांव में एक ही परिवार के नौ लोग मिठाई खाने के बाद बीमार पड़ गए थे। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी और उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद एसडीएम के नेतृत्व में जांच हुई थी। जांच में खाद्य लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होने और किचन व बिक्री स्थल पर साफ-सफाई की कमी जैसी खामियां सामने आई थीं। इन्हीं के आधार पर दुकान को अस्थायी रूप से सील किया गया था।
Source link
डुमरांव में 6 दिन से सील मिठाई दुकान खुली:फूड पॉइजनिंग के बाद प्रशासन ने 6 शर्तें लगाईं; 9 लोग मिठाई खाने से बीमार पड़े थे
