Headlines

बांका में महिला से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:कमर से लोडेड देसी कट्टा बरामद, आर्म्स एक्ट में अलग से केस दर्ज




बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने युवक को लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रुद्र चौधरी उर्फ भोली चौधरी(26) के रूप में हुई है। पुलिस ने हथियार बरामदगी को लेकर युवक के खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज की है। अमरपुर थाना क्षेत्र के बादशाहगंज में महिला के साथ मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट के आरोप में रुद्र चौधरी उर्फ भोली चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली। आरोपी के कमर से लोडेड देसी कट्टा बरामद थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान गिरफ्तार युवक की कमर से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया। हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, महिला बेली खातून उर्फ हेना बेगम की ओर से भी अमरपुर थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। महिला की शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है। इस प्रकार पूरे घटनाक्रम में दो प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। पहली प्राथमिकी पुलिस की ओर से लोडेड देसी कट्टा बरामदगी को लेकर दर्ज की गई है, जबकि दूसरी प्राथमिकी महिला की शिकायत पर मारपीट के आरोप में दर्ज हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *