Headlines

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, 7 घायल:पश्चिम बंगाल से वैशाली जा रहे थे सभी यात्री, दो को डॉक्टरों ने पटना रेफर किया




जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार सात लोग घायल हो गए। यह घटना काकन के पास हुई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के मुस्तफा विश्वास (50), सहाबु आलम (38), असरूल शेख (28), साबिर अहमद (28), जमशेद अली (31), सफीबुल शेख और बेलाल शेख के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेलाल शेख और साबिर अहमद की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। बाकी घायलों का इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है। नींद की झपकी आने से ड्राइवर गाड़ी पर नहीं रख पाया कंट्रोल जानकारी के अनुसार, सभी यात्री बोलेरो से पश्चिम बंगाल से वैशाली जिला जा रहे थे। काकन के पास ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे वह गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख पाया और बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *