Headlines

जहानाबाद में प्रेम संबंध को लेकर महिला से मारपीट:स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी और बेटों ने बीच सड़क पर पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया




जहानाबाद में नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन इलाके में बीच सड़क एक महिला के साथ मारपीट के बाद अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला, स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी और उसके दोनों बेटों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। तीन साल से संबंध का आरोप गया मेडिकल कॉलेज के पास रहने वाले कृष्ण नंद कुमार जहानाबाद के शकुराबाद में स्वास्थ्यकर्मी हैं। आरोप है कि उनका एक विधवा महिला के साथ पिछले करीब तीन वर्षों से संबंध है। बताया जा रहा है कि महिला के रहने के लिए स्वास्थ्यकर्मी ने जहानाबाद में किराए पर कमरा भी लिया था। परिवार को भनक लगी तो जहानाबाद पहुंचे पत्नी-बेटे बताया गया कि कथित संबंध की जानकारी स्वास्थ्यकर्मी के परिवार को मिली। इसके बाद उनकी पत्नी दोनों बेटों के साथ जहानाबाद पहुंचीं। इसी दौरान महिला को लेकर विवाद सड़क तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला बाजार से सामान खरीदने निकली थी। इसी दौरान स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी और दोनों बेटों ने उसे घेर लिया। इसके बाद महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। हंगामा देख मौके पर जुटी भीड़ सड़क पर मारपीट और हंगामा शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। करीब आधे घंटे तक स्टेशन इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। हंगामे के दौरान घटना को कवर करने पहुंचे मीडियाकर्मियों से स्वास्थ्यकर्मी के बेटों की बहस हो गई। मामला बढ़ता देख वहां मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। ट्रैफिक पुलिस से भी कहासुनी बीच-बचाव करने पहुंची ट्रैफिक पुलिस के साथ भी स्वास्थ्यकर्मी के बेटों की कहासुनी हुई। इसके बाद मामला और गरमा गया। महिला ने दावा किया कि उसका कृष्ण नंद कुमार के साथ पिछले तीन वर्षों से संबंध है। उसके अनुसार स्वास्थ्यकर्मी ने ही जहानाबाद में उसके रहने की व्यवस्था कराई थी। मोबाइल छीनने और मारपीट का आरोप महिला ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी और बेटों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। महिला के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। हंगामे की सूचना के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संबंधित महिला, स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी और दोनों बेटों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कथित प्रेम संबंध और मारपीट से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *