![]()
दरभंगा में सोमवार चोरों ने चलती पिकअप वैन से सामान चोरी की कोशिश की। पिकअप वैन में एयरटेल कंपनी के वाईफाई और टेलीकॉम उपकरण लदे थे। जाम के कारण वाहन धीमा हुआ। जिसके बाद युवक वाहन पर चढ़ गया और उसके साथी कार्टन नीचे फेंकने लगे। हालांकि चालक और स्थानीय लोगों की तत्परता से एक युवक को चोरी किए गए सामान के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी सामान लेकर फरार हो गए।
पिकअप वैन के चालक रामबहादुर कुमार ने बताया कि वे पटना से एयरटेल कंपनी का सामान लेकर दरभंगा, मधुबनी और सुपौल के रूट पर डिलीवरी के लिए निकले थे। मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित आस्था हॉस्पिटल बंगाली टोला के पास की है। वाई-फाई उपकरणों के दो कार्टन गायब हो गए थे लहेरियासराय के पास जाम के कारण वाहन धीमा हुआ। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने शोर मचाकर बताया कि कुछ लोग वाहन पर चढ़कर पीछे से कार्टन नीचे फेंक रहे हैं। चालक ने तत्काल वाहन रोका। तब तक तार का एक बंडल और वाई-फाई उपकरणों के दो कार्टन गायब हो चुके थे। घटना के बाद एयरटेल कर्मी रणधीर कुमार यादव और स्थानीय लोगों ने आसपास खोजबीन शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध युवक चोरी किए गए कार्टन के साथ पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू और नशे में इस्तेमाल होने वाला सॉल्यूशन बरामद होने की बात कही गई है। युवक के पकड़े जाने के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एयरटेल कर्मियों ने बीच-बचाव कर युवक को भीड़ से बचाया और डायल-112 को सूचना दी।
युवक के पास चाकू और नशे में इस्तेमाल होने वाला सॉल्यूशन मिला एयरटेल कर्मी रणधीर कुमार यादव ने बताया कि युवक चलती गाड़ी पर चढ़ गया था, जिसे उन लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। सामान की गिनती में एक बंडल तार और अन्य सामान के गायब होने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक के पास चाकू और नशे में इस्तेमाल होने वाला सॉल्यूशन मिला है। युवक की स्थानीय लोगों ने पिटाई की, लेकिन उन्होंने उसे भीड़ से बचाने का प्रयास किया।
डायल-112 के अधिकारी उदय कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। वहां चोरी के आरोप में एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा गया था। उसे लहेरियासराय थाना ले जाया जा रहा है। एयरटेल कंपनी के कर्मियों को भी थाना बुलाया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
Source link
चलती पिकअप से सामान चोरी की कोशिश:एयरटेल के उपकरण लेकर भाग रहा था, लोगों ने शातिर को पकड़ा
