Headlines

कैमूर में कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत:खेत के पास मिला शव, मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने निकाला




भगवानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में कुएं में गिरने से 59 वर्षीय बुजुर्ग जमुना बिंद की मौत हो गई। मृतक शाहपुर गांव निवासी तूफानी बिंद के पुत्र थे। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पहाड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार के अनुसार, जमुना बिंद अपने घर से धान के खेत की ओर जा रहे थे। खेत के पास स्थित एक कुएं के नजदीक पहुंचने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया। इससे वह अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में गिर गए और पानी में डूब गए। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो शुरू हुई तलाश
काफी देर तक जमुना बिंद के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खेत के पास कुएं के आसपास ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद कुएं में खोजबीन की गई। कांटे की मदद से कुएं से निकाला शव
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कांटे की मदद से जमुना बिंद के शव को कुएं से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *