Headlines

घर के सामने गल्ला व्यवसायी को वाहन ने रौंदा, मौत:सुपौल से मधेपुरा ले जाते समय तोड़ा दम; ग्राहक का अनाज देखने के दौरान हादसा




सुपौल में गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गल्ला व्यवसायी की मौत हो गई। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र में वार्ड-2 में एनएच-131 पर इंटर कॉलेज के पास हुई। मृतक की पहचान वार्ड-2 निवासी कामेश्वर खिड़हरी(48) के रूप में हुई है। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

कामेश्वर खिड़हरी गुरुवार रात अपने घर के सामने एक ग्राहक का अनाज देख रहे थे। इसी दौरान राघोपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मधेपुरा जाने के दौरान तोड़ा दम स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर मधेपुरा जा रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार तड़के श्यामनगर के पास रास्ते में ही कामेश्वर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर करीब ढाई बजे रात में घर पहुंचे। घर में खबर फैलते ही मातम पसर गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल केएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि कामेश्वर उनके चाचा थे। वे घर के बाहर खड़े होकर अनाज देख रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में मधेपुरा ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी चंद्रकला देवी और दो बेटे सत्यम कुमार (12) व शिवम कुमार (10) को छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार सुबह राघोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *