Headlines

'बाढ़ पीड़ितों तक हर सुविधा पहुंचाएं':मंत्री बोले-सामुदायिक रसोई में तीनों समय भोजन, बच्चों को दूध और मेडिकल कैंप की व्यवस्था




खगड़िया में बाढ़ के हालात के बीच बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का दौरा किया। उन्होंने प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मंत्री ने राहत शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… राहत कार्यों की मंत्री ने की सराहना मंत्री रत्नेश सदा ने जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और राहत कार्यों में तेजी के साथ संवेदनशीलता भी बनाए रखी जाए। सामुदायिक रसोई में तीनों समय भोजन मंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। यहां बाढ़ पीड़ितों को तीनों समय भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सुबह नाश्ते में चना और केला, दोपहर में दाल-भात और मौसमी हरी सब्जियां दी जा रही हैं। रात में भी गर्म और ताजा भोजन परोसा जा रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस राहत शिविरों में बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों को रोज दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविरों में लगातार मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां बाढ़ पीड़ितों की नि:शुल्क जांच की जा रही है और जरूरत के अनुसार दवाएं दी जा रही हैं। सड़क से कटे इलाकों में बोट एंबुलेंस आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए सड़क पर मेडिकल एंबुलेंस तैनात की गई हैं। वहीं, पानी में डूबे और सड़क संपर्क से कटे इलाकों के लिए बोट एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। इससे गंभीर मरीजों और जरूरतमंदों तक बाढ़ के बीच भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। पशुपालकों के लिए चारे की व्यवस्था मंत्री ने बाढ़ प्रभावित पशुपालकों और उनके मवेशियों की स्थिति की भी जानकारी ली। पशुओं की सुरक्षा और पशुपालकों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर पशु चारे का वितरण किया जा रहा है। पशुओं के इलाज के लिए पशु एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के साथ की बाढ़ की समीक्षा निरीक्षण के बाद मंत्री रत्नेश सदा की अध्यक्षता में बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले की वर्तमान बाढ़ स्थिति, प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री की उपलब्धता, सामुदायिक रसोई, नावों के परिचालन, स्वास्थ्य सेवाओं, पशु चिकित्सा और अन्य जरूरी सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। भोजन-पानी और स्वास्थ्य सुविधा लगातार पहुंचाने का निर्देश मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य जरूरी सुविधाएं लगातार पहुंचती रहें। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवागमन और आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन ने राहत कार्य जारी रखने का दिया भरोसा समीक्षा बैठक में जिला प्रशासन ने मंत्री को जिले में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री और अन्य आवश्यक सेवाएं पहुंचाने का काम लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *