बिहार सरकार के युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग के तहत कैमूर जिला नियोजनालय की ओर से 14 सितंबर को भभुआ स्थित टाउन हाईस्कूल परिसर में जिला स्तरीय रोजगार एवं मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा।
.
जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया कि मेले में राज्य और राज्य के बाहर की करीब 15 से 20 कंपनियों के शामिल होने की संभावना है।

इन सेक्टरों में मिलेंगे रोजगार के अवसर मेले में शामिल होने वाली कंपनियां युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता और कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर देंगी। सिक्योरिटी गार्ड, स्पिनिंग, एग्रीकल्चर, मैन्युफैक्चरिंग, इंश्योरेंस, फर्टिलाइजर, पिस्टन, मीडिया, फाइनेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई क्षेत्रों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
युवाओं को रोजगार के साथ करियर गाइडेंस रोजगार मेले का उद्देश्य नौकरी की तलाश कर रहे जिले के युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही युवाओं को बेहतर करियर विकल्प चुनने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

साथ लाने होंगे जरूरी दस्तावेज मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर और मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आवेदकों का रोजगार सेतु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
समय पर पहुंचने की अपील जिला नियोजनालय ने जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचने की अपील की है। युवाओं से कंपनियों की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे पदों और उनकी पात्रता की जानकारी लेकर अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करने को कहा गया है।
