![]()
जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड की कोकरसा पंचायत को ‘कायाकल्प योजना’ के तहत आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी सिलसिले में जहानाबाद की जिला पदाधिकारी (डीएम) छिरिङ वाई भूटिया ने पंचायत का दौरा किया। उन्होंने कायाकल्प योजना के तहत चुनी गई अलग-अलग विकास योजनाओं का मौके पर जाकर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्कूल, सामुदायिक भवन, पीसीसी सड़क और नाली-गली समेत दूसरी सार्वजनिक सुविधाओं को देखा। बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना मकसद उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की मौजूदा स्थिति, जरूरी मरम्मत, सुधार और नए निर्माण की जानकारी ली। डीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं को अच्छी गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। जिला पदाधिकारी ने हुलासगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत के मुखिया की तरफ से चुनी गई योजनाओं पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि कायाकल्प योजना का मकसद पंचायत में मौजूद बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और ग्रामीणों को उनके इलाके में ही जरूरी सुविधाएं देना है। योजनाओं को 4 से 5 महीने में पूरा करने का टारगेट इसके तहत सरकारी इमारतों की मरम्मत, सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर करना, सड़क और नाली-गली में सुधार और जरूरी नए निर्माण कार्य किए जाएंगे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरम्मत और सुधार से जुड़े सभी काम अगले 2 से 3 महीने में पूरे कर लिए जाएं। वहीं, नए निर्माण से जुड़ी योजनाओं को 4 से 5 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कामों की लगातार निगरानी करने और निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा। जिला पदाधिकारी ने साफ किया कि योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि समय पर पूरी होकर जमीन पर दिखें और इसका सीधा फायदा पंचायत के आम लोगों को मिले।
Source link
कोकरसा पंचायत को आदर्श ग्राम बनाने DM ने किया इंस्पेक्शन:कायाकल्प स्कीम से विकसित होगी पंचायत, दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश
