Headlines

नशे की हालत में बकौर पंचायत के मुखिया गिरफ्तार:दोषी पाए जाने पर बोले- पत्नी के ऑपरेशन के लिए जाना था, जल्दबाजी में इंग्लिश शराब पी ली थी




सुपौल सदर थाना क्षेत्र की बकौर पंचायत के मुखिया नंदन कुमार पंडित को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बुधवार को बकौर चौक के समीप की गई। जांच के दौरान ब्रेथ एनालाइजर में शराब सेवन की पुष्टि होने पर उन्हें हिरासत में लिया गया। मेडिकल जांच कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने बुधवार दोपहर बताया कि विभाग की टीम प्रतिदिन शराब पीने और बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी क्रम में बकौर चौक के पास टीम जांच कर रही थी। वहां कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। संदेह के आधार पर उनकी जांच कराई गई। इनमें नंदन कुमार पंडित भी शामिल थे। जांच में उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पत्नी को ऑपरेशन कराने ले जाने से पहले पिया शराब अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान टीम को जानकारी मिली कि पकड़ा गया व्यक्ति पंचायत का मुखिया है। इसके बाद उसके पद की तस्दीक कराई गई, जिसमें नंदन कुमार पंडित के बकौर पंचायत के वर्तमान मुखिया होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तारी के बाद मुखिया ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी का ऑपरेशन कराने के लिए जाना था। इसी वजह से जल्दबाजी में निकलने के दौरान उन्होंने इंग्लिश शराब पी ली थी। हालांकि शराब सेवन की पुष्टि होने पर उत्पाद विभाग ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई की। पंचायत में चर्चा का विषय बना मुखिया की गिरफ्तारी मुखिया की गिरफ्तारी के बाद पंचायत और आसपास के इलाकों में मामला चर्चा का विषय बन गया है। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के शराब के नशे में पकड़े जाने से लोगों के बीच इसकी खूब चर्चा हो रही है। उत्पाद विभाग का कहना है कि शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। शराब पीने या बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *