अहमदाबाद16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

22 साल की सोफिया निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट थीं।
अहमदाबाद 22 साल की सोफिया की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पिता मोहम्मद फारूक और भाई मोहम्मद हाबिल को गिरफ्तार किया है।
12 अगस्त की रात अहमदाबाद में दुर्घटना में भाई के साथ यात्रा कर रही एक युवती की मौत हो गई थी। दुर्घटना की जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि भाई और पिता ने मिलकर बेटी की हत्या की थी।
दोनों को शक था कि सोफिया का किसी युवक से रिश्ता है। इज्जत के लिए दोनों ने हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत पहले सोफिया के सिर पर हथौड़े से वार किए और हत्या को हिट एंड रन हादसा दिखाने की कोशिश की।

मोहम्मद फारूक और मोहम्मद हाबिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हादसे की जगह पर नहीं मिले सबूत
पुलिस को हादसे वाली जगह पर किसी दुर्घटना के सबूत नहीं मिले। CCTV फुटेज में भी उस जगह कोई दूसरा वाहन दिखाई नहीं दिया।
इसके बाद पुलिस ने हाबिल से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ के दौरान हाबिल और उसके पिता मोहम्मद फारूक ने मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली।
वीडियो वायरल होने के बाद साजिश रची
पुलिस के मुताबिक, सोफिया बापोल इलाके के निकी हॉस्पिटल में रिसेप्शनिस्ट थी। करीब तीन महीने पहले सोफिया का एक युवक के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर पिता और भाई ने नाराज थे।
बाइक पर ले जाकर हथौड़े से वार किए
पुलिस के मुताबिक साजिश के तहत हाबिल और फारूक बाइक से उस हॉस्पिटल गए, जहां सोफिया काम करती थी। लौटते समय दोनों सोफिया को बाइक पर साथ ले गए। हाबिल अपने साथ हथौड़ा लेकर गया था।
रास्ते में बाइक को गेलजीपुरा गांव के पास एक सुनसान कच्ची सड़क पर मोड़ दिया, जहां हाबिल ने बहन के सिर पर हथौड़े से तीन बार वार किए। सोफिया के बेहोश हो जाने पर उसे बाइक से नीचे फेंक दिया और हथौड़े से उसके सिर पर दो और वार किए।
इसके बाद पिता-पुत्र सोफिया के शव को वापस मुख्य सड़क पर ले आए और मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया ताकि इसे दुर्घटना दिखाया जा सके।
इसके बाद हाबिल ने पुलिस को सूचना दी। दावा किया कि गेलजीपुरा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
———————
ये खबर भी पढ़ें:
गुजरात पुलिस ने क्राइम रिक्रिएट सीन पर आरोपी को पीटा;VIDEO:रस्सी से बांधा फिर घसीटा; इसी जगह शख्स ने लिव-इन पार्टनर की हत्या की थी

शनिवार को महिला की हत्या और आरोपी की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ।
गुजरात के भावनगर में अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी फैजल की पुलिस ने सरेआम पिटाई कर दी। पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए उसी बस स्टैंड पर लेकर पहुंची थी, जहां उसने महिला पर हमला किया था।
इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को रस्सियों से बांधा, घसीटा और डंडे से पीटा। इस घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

